अपने शौक पूरा करने के लिए चंद मिनट में बाइक उड़ा देने वाले शातिर बदमाश को चिरगांव पुलिस ने धर-दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छह मोटर साइकिलें बरामद की हैं। एसपी आरए नैपाल सिंह के मुताबिक विशाल कुशवाहा 20 निवासी सिमथरी शातिर बदमाश है। नशे का वह शौकीन है। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वह चंद मिनट में बाइक चुराकर उसे बेहद कम दाम में बेंच देता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात औपारा ब्रिज के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने उसे घेरकर धर-दबोचा। उसके पास से छह मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें सभी में उसने नंबर प्लेट बदलकर दूसरा नंबर लगा दिया था। उसने पुलिस को बताया कि जालसाजों के साथ मिलकर वह फर्जी कागज भी बनाकर ग्राहकों को दे देता था।