फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Wed, 30 Mar 2022 11:44 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद से परेशान थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी युवक सुरेश रायकवार (29) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि सुरेश मजदूरी का काम करता था। परिवार में पत्नी आरती के अलावा दो बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर अनबन रहती थी। 
विज्ञापन


मंगलवार रात सुरेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद आरती घर से बाहर चली गई। उसी दौरान सुरेश ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह उसका शव फंदे से लटका दिखा। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें