फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रानी के किले और महल पर उमड़े पर्यटक, जन्मोत्सव पर विदेशियों ने भी किया दीदार, निशुल्क रहा प्रवेश

Thu, 20 Nov 2025 11:52 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुरातत्व संरक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि झांसी के अलावा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित विदेशी पर्यटक भी किले का दीदार करने पहुंचे। विदेशी पर्यटकों का भी प्रवेश निशुल्क रहा।
विज्ञापन
झांसी का किला - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव और विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में रानी महल और किला में प्रवेश निशुल्क रहा। इस दौरान स्थानीय और बाहर से आए 4985 पर्यटकों ने इन दोनों ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार किया।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग ने बुधवार को भीड़ के कारण सुरक्षा और साफ-सफाई के भी पुख्ता इंतजाम किए। प्रवेश द्वार से लेकर किले के अंदर तक सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। पुरातत्व संरक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि झांसी के अलावा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित विदेशी पर्यटक भी किले का दीदार करने पहुंचे। विदेशी पर्यटकों का भी प्रवेश निशुल्क रहा। महाराष्ट्र से आए पूजा और प्रसाद अड़के ने वहां के रखरखाव को बेहतर बताया। शाम को रानी के किले में दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभिषेक सिंह, कुश मिश्रा, सागर रायकवार, दीपक प्रजापति, बब्लू, दीपक, शिवप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें