फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से खजुराहो तक का सफर हुआ महंगा, एक और टोल प्लाजा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी से खजुराहो का सफर अब और महंगा हो गया। सोमवार को लुहारी में भी टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया। जबकि, इस सड़क पर मध्य प्रदेश में पहले से दो टोल नाके चालू हैं। अब झांसी से खजुराहो आने जाने में चौपहिया वाहन सवारों को 355 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

झांसी से खजुराहो तक के 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे पर तीन टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें से दो मध्य प्रदेश के पचवारा व देवगांव में हैं, जो तीन माह पहले शुरू कर दिए गए थे। लेकिन, सोमवार से झांसी में सकरार और बंगरा के बीच लुहारी में भी टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां टोल टैक्स भी वसूला जाने लगा। इस टोल नाके के शुरू हो जाने से चौपहिया वाहनों का सफर और महंगा हो गया है। तीनों टोल प्लाजा पर एक ओर से 260 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि, 24 घंटे के भीतर दोनों ओर से आवागमन होने पर 355 रुपये का बोझ जेब पर आएगा।
इतना देना होगा टोल टैक्स
टोल नाका एक ओर दोनों ओर का एक साथ
लुहारी 125 190
पचवारा 75 90
देवगांव 60 75
योग -- 260 355
काम पड़ा है अधूरा
झांसी। झांसी से खजुराहो तक के 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण फरवरी 2018 में शुरू हुआ था और काम नवंबर 2020 में पूरा होना था। लेकिन, अब तक पूरा नहीं हो पाया है। सकरार में स्थानीय लोगों के विरोध के चलते 400 मीटर के हिस्से का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। तमाम कोशिशों के बाद भी गतिरोध बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें