फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कृषि मंत्री तक पहुंची सचिव की करतूत, तत्काल किया सस्पेंड, ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर उर्वरक देने का मामला

Tue, 14 Oct 2025 09:58 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बामौर साधन सहकारी समिति के सचिव ने एक ट्रॉली खाद एक गांव के रसूखदार को उपलब्ध करा दी। जबकि अन्य किसान खाद के लिए दिनभर लाइन में लगे रहे। मामला कृषि मंत्री के सामने पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बामौर साधन सहकारी समिति के सचिव ने एक ट्रॉली खाद एक गांव के रसूखदार को उपलब्ध करा दी। जबकि अन्य किसान खाद के लिए दिनभर लाइन में लगे रहे। इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पाई। इसकी शिकायत एआर कोऑपरेटिव से की गई लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। सोमवार को यह मामला कृषि मंत्री के सामने पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई करने का आदेश दिया। आनन-फानन में सचिव दौलतराम को निलंबित कर दिया गया। 15 दिन में जांच के बाद सचिव पर सहकारी समिति नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रबी गोष्ठी में आए किसान ने मामला उठाया

10 अक्तूबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो बी पैक्स बामौर समिति का बताया गया था। इस संबंध में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कृष्ण कुमार से एक प्रधान ने शिकायत की लेकिन मामला दबा दिया गया। कृषि मंत्री सोमवार को रबी गोष्ठी में आए तो एक किसान ने यह मामला उठाया। इस संबंध में सचिव दौलतराम से स्पष्टीकरण मांगा गया।

इन्हें सौंपी कमान

निलंबन के बाद गरौठा के अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इधर, निलंबन के बाद दौलतराम बी पैक्स खड़ैनी से संबद्ध रहेंगे। बीपैक्स धनौरा के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार गौरीशंकर गुप्ता, बी पैक्स बामौर के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार महेंद्र यादव को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें