फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नगर निगम ने महानगर में तीन कचराघरों को बनाया सेल्फी प्वाइंट, अब दिखने लगे आकर्षक

Fri, 10 Jul 2026 08:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

तीन नए स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया गया है। यहां पर लोगों द्वारा कचरा फेंका जा रहा था। सेल्फी प्वाइंट बनने के बाद अब यह स्थान आकर्षक दिखने लगा है।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की ओर से महानगर में तीन नए स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया गया है। यहां पर लोगों द्वारा कचरा फेंका जा रहा था। सेल्फी प्वाइंट बनने के बाद अब यह स्थान आकर्षक दिखने लगा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट के पहले की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
वार्ड 27 डडियापुरा द्वितीय में श्याम चौपड़ा मुक्तिधाम के पास पहले कूड़े का ढेर जमा होता था। यहां पर नगर निगम प्रशासन से सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराने का निर्णय लिया। अब इस कचरे प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट में तब्दील कर दिया गया है। इसी तरह, नई बस्ती प्रथम में गेट पर पिछले महीने कुछ लोगों द्वारा कचरा फेंकना शुरू कर दिया गया था। अब यहां पर नगर निगम ने आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बना दिया है। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बताया कि नगर निगम और रोटी क्लब के संयुक्त प्रयास से वार्ड आठ आतिया तालाब के सामने भी सेल्फी प्वाइंट बनवाया गया है। यहां पर भी लोग कचरा फेंक रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें