गुरसराय निवासी योगेश सोनी (26) पुत्र छिकोड़ी सोनी इलाहाबाद में रहकर सुपर टेट की तैयारी कर रहा था। वह इलाहाबाद से अपने दोस्तों के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने व घूमने के लिए गया था। गंगा नहाने के दौरान अधिक गहराई में जाने से वह डूब गया। जिसमें उसकी जान चली गई।
झांसी के रहने वाले एक छात्र की वाराणसी में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी से घर में कोहराम मच गया। छात्र का बनारस में ही हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की मौत का मां को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
गुरसराय निवासी योगेश सोनी (26) पुत्र छिकोड़ी सोनी इलाहाबाद में रहकर सुपर टेट की तैयारी कर रहा था। वह इलाहाबाद से अपने दोस्तों के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने व घूमने के लिए गया था। जहां वह सुबह अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहराई में चला गया, बहाव के कारण वह डूब गया। मामले की जानकारी पाकर परिजन आनन-फानन में वाराणसी के लिए रवाना हुए। मृतक योगेश तीन भाई थे।