फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कक्षा सात की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मां के डांटने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Wed, 06 Dec 2023 03:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके के गुदरी मोहल्ले में रहने वाले विनोद रायकवार की बेटी रौनक (16) वासुदेव तिवारी ने मंगलवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रौनक इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। वह पढ़ाई में कमजोर थी। इस पर मां उसे अक्सर डांटती रहती थी। मंगलवार की शाम को भी पढ़ाई को लेकर मां ने उसकी डांट लगाई थी। इसके बाद मां घर से बाहर चली गई।

इसी दरमियान उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। मृतका के पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं, जबकि मां झाड़ू -पोछा लगाने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें