फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ मंडल की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Mon, 25 Dec 2023 09:55 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैचों में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ मंडल, झांसी मंडल और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने सहारनपुर मंडल को 4-1 से पराजित किया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की ओर से एरिका कुमारी ने तीन और रश्मि ने एक गोल किया। सहारनपुर मंडल की ओर से खिलाड़ी अंजू ने एक गोल किया। दूसरे मैच में लखनऊ मंडल ने वाराणसी मंडल को 4-1 से हराया। लखनऊ मंडल की ओर से कंचन ने दो, खुशी और साक्षी ने एक-एक गोल किया। वाराणसी मंडल की ओर से शालू ने एक गोल किया। तीसरे मैच में झांसी मंडल की टीम ने अयोध्या मंडल की टीम को 5-0 से पराजित किया। झांसी मंडल की ओर से कोमल ने दो, प्रीति और रागिनी ने एक-एक गोल किया। आखिरी मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने कानपुर मंडल को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल की ओर से मनीषा पटेल ने चार, मधु ने दो, खुशी उपाध्याय और पीतांबरी कुमारी ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता निदेशक राजेश कुमार सोनकर, सुनीता तिवारी, अमित गुप्ता, अशोक चंद्र ओझा, जावेद खान, मोहम्मद रफीक, रूपेंद्र कुमार, सुषमा कुमारी निर्णायक रहे। मैच के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रजनी गुप्ता, टीएसी ऑफिसर मोहम्मद शाह आलम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट धीरज परिहार, वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेंद्र यादव, दिनेश बरौनिया, माधुरी सिंह, सायरा बानो, प्रसून शर्मा, इब्राहिम खान, देवी प्रसाद, विकास उपाध्याय, विजय यादव मौजूद रहे। संचालन प्रभारी आरएसओ सुरेश बोनकर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें