फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में भी लहराया झांसी की मेधा का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीबीएसई के बाद अब यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में भी झांसी की मेधा का परचम लहराया है। बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपना लोहा मनवाया। हाईस्कूल में 99.40 और इंटरमीडिएट में 97.60 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

झांसी में हाईस्कूल में 24857 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 13492 छात्र और 11365 छात्राएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 21338 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 11333 छात्र और 10005 छात्राएं शामिल हैं। शनिवार की शाम को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें हाईस्कूल में 24708 और इंटरमीडिएट में 20613 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के सभी 230 और इंटरमीडिएट में सभी 233 विद्यार्थी पास हुए। हाईस्कूल की परीक्षा में अभिषेक गोस्वामी ने 94.5 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा शौर्य वर्मा 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में दूसरे, गजेंद्र पाल 92.5 फीसदी लाकर तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंकित पाल ने 87.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया। 87.4 फीसदी के साथ रितिक गुप्ता दूसरे, 87 प्रतिशत अंक लाकर नमन कौशिक तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में स्कूल के छात्र ओम प्रकाश अहिरवार ने सर्वाधिक 73.8 प्रतिशत, पियूष पाल ने 73.4 और शिवम सोनी ने 73.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्ता, आचार्य दयाशंकर तिवारी, डॉ. अरविंद निरंजन, अतुल तिवारी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें