फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः छात्राओं ने छोड़ा आवासीय विद्यालय, संस्था के नए पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 29 Dec 2018 06:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
protest - फोटो : डेमो
विज्ञापन

झांसी के ललितपुर में उप्र भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड द्वारा संचालित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही छात्राओं ने विद्यालय में नए स्टाफ की नियुक्ति का विरोध करते हुए सड़क पर उतरकर हंगामा किया।

विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय संचालन के लिए नियुक्त नई संस्था के पदाधिकारियों व नए स्टाफ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं को वापस घर भेजते हुए एक हफ्ते का अवकाश कर दिया है।

संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी पवन कुमार गर्ग ने बताया कि पूर्व की संस्था द्वारा नियुक्त स्टाफ अध्ययन कार्य में रुचि नहीं ले रहा था। इस कारण उनको चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


इस पर पूरे स्टाफ ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए छात्राओं को नई संस्था के खिलाफ भड़का दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को शांत किया और वापस उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें