फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी का सबब बने हुए हैं झांसी पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र, तीन साल पहले भी की थी दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 12 Oct 2020 10:23 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
झांसी पॉलीटेक्निक कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन साल पहले भी पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। कॉलेज के पास के रास्ते से गुजर रही एक युवती को छात्र घसीटकर झाड़ियों में ले गए थे। लेकिन, छात्रों के अपने मंसूबों में कामयाब होने से पहले ही मौके पर भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद छात्र मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले छात्र आसपास की आबादी के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। हालात ये हैं कि कॉलेज की पास की सड़क से गुजरने में महिलाएं-युवतियां अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं। 

तीन साल पहले दोपहर में पॉलीटेक्निक के कुछ छात्रों ने आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवती को दबोच लिया था। सड़क से गुजर रही युवती को घसीटकर छात्र पास की झाड़ियों में ले गए थे और उसे घेर लिया था। 
विज्ञापन


इसी दरम्यान वहां लकड़ी बीनने गई एक महिला ने ये देख लिया। महिला ने चीखपुकार शुरू कर दी और सड़क से गुजर रहे राहगीरों को इकट्ठा कर लिया। ये देख युवती को छोड़कर छात्र भाग गए थे। इस घटना में युवती को चोटें भी आईं थीं। हालांकि, युवती ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया, जिससे आरोपियों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका। 

छेड़खानी की घटनाएं हैं आम 
झांसी पॉलीटेक्निक कॉलेज के इर्दगिर्द छेड़खानी की घटनाएं आम हैं। कॉलेज के पास की सड़कों से गुजरने वाली महिलाओं से छात्र हॉस्टल के भीतर से अश्लील इशारे करते हैं। सड़क पर अकेला पाकर घेर लेते हैं और छेड़खानी करने से नहीं चूकते। ऐसे में महिलाओं के लिए इन छात्रों से बचना बेहद मुश्किल हो जाता है। हालात ये हैं कि तमाम महिलाएं इस सड़क से गुजरने से कतराने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें