आईपीएल नई प्रतिभाओं के लिए मौका देने का एक बेहतरीन विकल्प बन गया है। इसी क्रम में एक खिलाड़ी कार्तिकेय सिंह को आईपीएल की मुंबई टीम में मौका मिला है। झांसी के लोगों के लिए यह गर्व की बात है। उनका परिवार इस बात से बेहद खुश है।
पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी श्याम नाथ सिंह के बड़े पुत्र कार्तिकेय सिंह का मुंबई इंडियंस की टीम में चयन हुआ है। उसके चयन पर एसएसपी शिव हरी मीणा ने मुख्य आरक्षी को बधाई दी है। मूलता सुल्तानपुर श्याम नाथ झांसी में पिछले 3 साल से तैनात हैं। पूरा परिवार कानपुर में रहता है। इनके 2 बेटे हैं। जिसमें बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह (24) हैं। कार्तिकेय को बचपन से ही क्रिकेट खेलने में रुचि थी। आख़िरकार उसकी मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन
इंडियन क्रिकेट टीम में मुम्बई इंडियंस (IPL)टीम -11 में मोहम्मद अरसद खान के चोटिल होने पर घरेलु मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के आधार पर कार्तिकेय सिंह का चयन हुआ है। कार्तिकेय कई राज्यों से खेलने के बाद वर्तमान में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आगामी 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होना है। कार्तिकेय बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज हैं। उनके चयन पर एसएसपी शिवहरी मीना ने मुख्य आरक्षी श्याम नाथ सिंह को बधाई दी।