फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कोरोना संक्रमित वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, जिले में अब तक छह मौत

Thu, 04 Jun 2020 02:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की गुरुवार को मौत हो गई है। मंगलवार को ही कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया था। अब झांसी में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन


कैलाश रेजीडेंसी निवासी वृद्ध की पत्नी की 10-12 दिन पहले किडनी खराब होने की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद वो ग्वालियर में अपने भाई के घर चले गए थे। वहां उनकी तबीयत खराब हुई तो ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में उन्हें दिखाया गया। 

यहां कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल भी लिया गया। इसके बाद वो झांसी लौट आए। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। गुरुवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें