फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कुआं की सफाई करते हाईटेंशन लाइन से टकराई मशीन, दो की मौत

Thu, 04 Jun 2020 12:46 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
इसी कुएं को किया जा रहा था साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रक्सा क्षेत्र के बछौनी गांव में प्रधान के खेत पर मशीन से कुआं के अंदर सफाई की जा रही थी। कार्य के दौरान कुआं के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से मशीन का ऊपरी सिरा टकरा गया। इस कारण उसमें करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से वहां खडे़ होकर सफाई कार्य देख रहे एक युवक और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मशीन मालिक भी गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव मेें कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

  बछौनी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह महेश यादव का पुत्र गजेंद्र यादव (18) व अनंदी पाल का पुत्र विशाल पाल (17) अपने-अपने खेत पर काम कर रहे थे। दोनों के खेत के बीच में गांव के प्रधान रामेश्वर यादव के कुआं पर सुबह 9 बजे मशीन से सफाई का काम चल रहा था। गांव का ही घनश्याम यादव (40) अपनी मशीन से सफाई कार्य कर रहा था। इसी बीच गजेंद्र व विशाल भी मशीन के पास पहुंचकर सफाई का काम देखने लगे। इसी बीच मशीन मालिक घनश्याम यादव ने पास खड़े गजेंद्र व विशाल से मशीन पकड़कर मदद करने को कहा। जिस पर दोनों मदद करने मेें जुट गए।
काम के दौरान अचानक झटका लगने के कारण मशीन का ऊपरी सिरा कुआं के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। मशीन में करंट उतर आने के कारण गजेंद्र व विशाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि, घनश्याम गंभीर रूप से झुलस गया। यह देखकर आसपास के खेतों में काम रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना रक्सा थाना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एसडीएम सदर संजीव मौर्या, सीओ सदर हिमांशु गौरव व रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसे घनश्याम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


अविवाहित थे दोनों, विशाल ने दी थी इंटर की परीक्षा
झांसी। रक्सा क्षेत्र के बछौनी गांव में हुए हादसे में विशाल व गजेेंद्र दोनों अविवाहित थे। मदद करते समय पल भर में दोनों करंट लगने के बाद मौत का शिकार हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
 बछौनी गांव निवासी महेश यादव व अनंदी पाल खेती कर जीवन यापन करते हैं। महेश के पास चार बीघा व अनंदी ढ़ाई बीघा जमीन है। इस बार गेहूं की खेती करने के बाद अगली फसल की तैयारी की जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह गांव में हुए हादसे में दोनों की जान चली गई। बताया गया है कि दोनों ही अविवाहित थे। मृतक गजेंद्र अपने परिवार में बड़ा था, जबकि विशाल छोटा था। दोनों ही अपने-अपने परिवार में खेती के काम में हाथ बंटाते थे। परिजनों के मुताबिक इस साल विशाल ने इंटर की परीक्षा दी थी, वह रिजल्ट का इंतजार कर रहा था। हादसे के बाद से ही दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें