फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नर्सिंग छात्रों के हाथ कोई MBBS इंटर्न लग जाता तो हो जाती बड़ी अनहोनी; जमकर की तोड़फोड़

Sat, 04 Nov 2023 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नारेबाजी कर रहे नर्सिंग छात्र आक्रोश में प्राचार्य कक्ष की ओर बढ़े तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, हाथों में सरिया और डंडे लिए कुछ छात्रों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जिसको जहां जो दिखा, उसने वहां सरिया, डंडा मारना शुरू कर दिया। यहां तक कि छात्र ऑडिटोरियम का गेट तक तोड़ने का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन
Jhansi Medical College - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम को बवाल हो गया। एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। प्राचार्य से मिलकर हॉस्टल जा रहे नर्सिंग छात्रों पर पहले से घात लगाए बैठे एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने हमला बोल दिया। नर्सिंग छात्रों को हॉकी और डंडों से पीटा गया। 
विज्ञापन


इस पर नर्सिंग के छात्रों ने फोन करके हॉस्टल से अपने साथियों को बुला लिया। जब इन छात्रों की भीड़ बढ़ी तो एमबीबीएस छात्र फरार हो गए। इससे गुस्साए नर्सिंग छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर दी। छात्रों को काबू करने में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस संघर्ष में 20 से ज्यादा छात्र चोटिल हुए हैं।

वहीं, नारेबाजी कर रहे नर्सिंग छात्र आक्रोश में प्राचार्य कक्ष की ओर बढ़े तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, हाथों में सरिया और डंडे लिए कुछ छात्रों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जिसको जहां जो दिखा, उसने वहां सरिया, डंडा मारना शुरू कर दिया। यहां तक कि छात्र ऑडिटोरियम का गेट तक तोड़ने का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन


ऊपर बनी लाइब्रेरी की तरफ जाने की कोशिश की तो लोहे का चैनल बंद कर दिया गया। इस पर छात्र चैनल तोड़ने पर उतारू हो गए। फिर उन्होंने प्राचार्य कक्ष में दाखिल होने की कोशिश की तो सुरक्षा गार्डों ने वहां का भी चैनल बंद कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ छात्र बगल के ही स्टेनो कक्ष में घुसने लगे तो कर्मचारियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। स्टाफ का कहना है कि छात्रों को देखकर लग ही नहीं रहा था कि ये पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। अगर कोई एमबीबीएस इंटर्न छात्र इनके हाथ लग जाता तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें