फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ट्रेन के शौचालय टैंक पर पड़ा मिला नवजात का भ्रूण, शव बरामद कर जीआरपी छानबीन में जुटी

सार

साबरमती एक्सप्रेस (19167) के एम-1 कोच के शौचालय के टैंक पर शिशु का भ्रूण पड़ा था। इस पर यात्रियों की नजर पड़ी तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साबरमती एक्सप्रेस में भ्रूण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव शौचालय के टैंक पर पड़ा था।
विज्ञापन


अहमदाबाद से चलकर वाराणसी जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19167) के एम-1 कोच के शौचालय के टैंक पर शिशु का भ्रूण पड़ा था। इस पर यात्रियों की नजर पड़ी तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। देर शाम ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी प्रभारी बृजेंद्र कुमार ने भ्रूण को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि भ्रूण किसने, किस स्टेशन पर रखा, इसकी छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन


भ्रूण शौचालय के अंदर किसी ने डाला होता तो वह फंस जाता और यात्रियों की निगाह में आ जाता। लेकिन, शव शौचालय के नीचे बने टैंक के ऊपर पड़ा था। टैंक के ऊपर शव कैसे पहुंचा या रखा गया, इसकी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें