फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: हिंदू की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कंधा, प्रेमनगर मुक्तिधाम में किया अंतिम संस्कार

Fri, 07 May 2021 10:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बुजुर्ग की मौत के बाद उनके रिश्तेदारों को सूचित किया गया। लेकिन खौफ के चलते कोई भी रिश्तेदार नहीं आया। ये बात जब इलाके के मुस्लिम युवाओं को पता चली तो वह वृद्ध के अंतिम संस्कार के लिए आगे आए और प्रेमनगर स्तिथ मुक्तिधाम में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण ने लोगों के बीच दूरियों को काफी बढ़ा दिया है। आलम ये है कि अब आकस्मिक मौत हो जाने पर भी लोग अंतिम संस्कार और शव यात्रा में जाने से बच रहे हैं। प्रेमनगर इलाके के नूर नगर मोहल्ले के उमा भारती (65) को कुछ महीनों पहले पैरालाइज हो गया था। जिसके चलते उनकी हालत काफी नाजुक थी। गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत के बाद उनके रिश्तेदारों को सूचित किया गया। लेकिन खौफ के चलते कोई भी रिश्तेदार नहीं आया। ये बात जब इलाके के मुस्लिम युवाओं को पता चली तो वह वृद्ध के अंतिम संस्कार के लिए आगे आए और प्रेमनगर स्तिथ मुक्तिधाम में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें