फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने डॉ. विजय सिंह निरंजन स्टेडियम का लोकार्पण किया

विज्ञापन
्टेडियम का फीताकाटकर उद्घाटन करते सांसद - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
गरौठा। डॉ. विजय सिंह निरंजन स्टेडियम का सांसद भानू प्रताप वर्मा ने लोकार्पण किया। इसके पूर्व पंडितों ने स्टेडियम के मुख्य द्वार पर विधि विधान से हवन पूजन किया। इसके बाद सांसद ने स्टेडियम का फीता काटकर शुभारंभ किया । स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुए क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच फरीदा एवं बरुआसागर की टीमों के बीच खेला गया । पहला मैच बरुआसागर की टीम ने जीता। बरुआसागर की टीम ने शिवांशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकसित करने के लिए गरौठा तहसील मुख्यालय पर स्टेडियम का होना बहुत जरूरी है। स्टेडियम बनाने में पूर्व आईएएस डॉ. विजय सिंह निरंजन ने योगदान दिया है। सांसद ने कहा कि स्टेडियम को विकसित करने के लिए संसद के अगले सत्र में धनराशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि यहां पर हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट मैच हो सकें।
टूर्नामेंट के पहले मैच फरीदा और बरुआसागर की टीमों के बीच खेला गया। फरीदा की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित बारह ओवर में पांच विकेट खोकर नब्बे रन बनाए । जवाब में बरुआसागर की टीम ने दस ओवर में छह विकेट खोकर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीता । दूसरा मैच गुरसराय और पूंछ की टीम के बीच खेला गया। गुरसरांय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बारह ओवर में पाँच विकेट खोकर 129 रन बनाए । गुरसराय की टीम में छोटू खान के अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया । जवाब में पूँछ की टीम 12 ओवर में एक सौ चार रन बनाकर आल आउट हो गई ।
विज्ञापन

गुरसराय की टीम ने टूर्नामेंट का दूसरा मैच 25 रन से जीता । टूर्नामेंट के दूसरे मैच का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता ने कराया । इस मौके पर डॉ विजय सिंह निरंजन, नीलम निरंजन, शिवनारायण शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष, हम्मीर सिंह निरंजन, करन सिंह निरंजन, राघवेंद्र निरंजन, शैलू पांचाल, प्रमोद पटेल, बल्लन गुप्ता, छोटू दीक्षित, मयंक गुप्ता, हरीश व्यास, देवेंद्र गौतम, मनोज सेंगर, गुड्डू पाठक, श्यामाकांत तिवारी, आनंद वाल्मीकि, राम राजपूत, कमलेश वाल्मीकि, राजू यादव, मुकेश अग्निहोत्री, अनुराग उपाध्याय, कैलाश सोनी, डीके सोनी, हरिओम नायक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें