फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी को पहले चरण में मिलेंगी एक लाख कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की लांचिंग से पहले तैयारियां शुरू कर दी गई है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
झांसी को पहले चरण में मिलेंगी एक लाख कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस की वैक्सीन की लांचिंग से पहले इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कोरोना के मामले में झांसी प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल है। शासन ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन की अनुमानित आवश्यकता, वैक्सीन को सुरक्षित रखने और विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी मांगी है। बताया गया कि पहले चरण में झांसी की क्षमतानुसार एक लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मिल सकती हैं। वैक्सीन लगाने के संबंध में अलग से निर्देश जारी होंगे।
कोरोना वायरस के मामले देश भर में घटने जरूर लगे हैं लेकिन खत्म नहीं हुए हैं। वहीं, आईसीएमआर और भारत बायोटेक की तरफ से कोरोना के लिए कोवैक्सीन का ट्रायल देश भर में चल रहा है। कोवैक्सीन को हरी झंडी मिलते ही देश में उतार दिया जाएगा। इससे पहले सरकार पूरी तैयारियां करने में जुट गई है। शासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग से तमाम बिंदुओं का ब्योरा मांगा है। वैक्सीन की कोल्ड चेन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि झांसी को पहले चरण में एक लाख कोवैक्सीन मिल सकती हैं। वैक्सीन लगाने को लेकर सरकारी की तरफ से गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसमें उम्र, हाई रिस्क, पेशा आदि को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी तक वैक्सीन आने की उम्मीद
कोरोना वायरस की वैक्सीन फरवरी तक आने की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी इसके संकेत लगातार मिल रहे हैं। वैक्सीन के ट्रायल के दो चरणों का परीक्षण पूरा हो चुका है। तीसरे चरण के ट्रायल के लिए देश के 12 बड़े संस्थानों का चयन हुआ है, जो भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
मौजूदा समय में 25 कोल्ड चेन
बताया गया कि मौजूदा समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, टीबी अस्पताल, एडी हेल्थ ऑफिस समेत विभिन्न स्थानों पर 25 कोल्ड चेन हैं। इसके अलावा कई नए स्थानों पर कोल्ड चेन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
वैक्सीनेशन के लिए मांगी स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना
कोविड-19 वैक्सीन की कोल्ड चेन में जरूरी तैयारियां की जानी है। ऐसे में प्रदेश में कोवैक्सीन उपलब्ध होने के बाद मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद अस्पताल, यूनानी अस्पताल, रेलवे अस्पताल, आर्मी अस्पताल और ईएसआई अस्पताल आदि में कार्यरत सभी मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ का कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए उक्त विभागों में कार्यरत मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन

इनकी मांग की जा चुकी
.............................
उपकरण जरूरत
डीप फ्रीजर 10 नग
वैक्सीन कैरियर 500 नग
आइस पैक 3000 नग
कोरोना के आंकड़े
......................
संक्रमित: 8084
मौतें: 163
एक्टिव केस: 418
मृत्यु दर: 2.0 फीसदी
रिकवरी रेट: 92.81 फीसदी
शासन की तरफ से कोल्ड चेन बनाए रखने समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी हैं। झांसी मंडल के सभी जिलों में वैक्सीन भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था है। - डॉ. वीके सिन्हा, एडी हेल्थ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें