फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कार गिरी, आबकारी ठेकेदार की हुई मौत

विज्ञापन
अशोक राय, आबकारी ठेकेदार, फाइल फोटो
विज्ञापन
कुएं में कार गिरी, आबकारी ठेकेदार की मौत
विज्ञापन

झांसी। रविवार दोपहर तेज गति से आ रही कार जेसीबी मशीन के सामने आने पर अनियंत्रित होकर बबीना क्षेत्र के नोहरा गांव में स्थित एक कुएं में जा गिरी। इससे बसई के आबकारी ठेकेदार अशोक राय की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार चालक व सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के बसई गांव निवासी स्व. कामता प्रसाद के पुत्र अशोक राय (55) आबकारी ठेकेदार थे। वह रविवार दोपहर बारह बजे काम के सिलसिले में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर झांसी आ रहे थे। गाड़ी को राहुल प्रजापति चला रहा था। बगल की सीट पर सुरक्षाकर्मी कुक्कू बैठा था। बबीना के पास स्थित नोहरा गांव में सामने से अचानक एक जेसीबी मशीन आ गई। इसे देखकर चालक राहुल घबरा गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क के पास बने कुएं में जा गिरी। कार के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से तीनों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने अशोक राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि, राहुल व कुक्कू को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आबकारी के बडे़ ठेकेदारों में शामिल थे अशोक
थाना बबीना क्षेत्र के नोहरा गांव मेें हादसे का शिकार बने आबकारी ठेकेदार अशोक राय मध्य प्रदेश के कई बड़े ठेकेदारों में शुमार थे। कई जिलों में उनका कारोबार भी फैला हुआ था। कारोबार में उनके दोनों पुत्र हाथ बंटाते थे। अचानक हुए हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मेडिकल कॉलेज में भी मध्य प्रदेश के कई व्यापारी पहुंच गए थे।
बसई के रहने वाले आबकारी ठेकेदार अशोक राय अपने चालक व सुरक्षाकर्मी के साथ झांसी के लिए रवाना हुए थे। लेकिन, उनको नहीं पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। अचानक हुए हादसे के बाद उनकी जान चली गई। जिस कुएं में हादसा हुआ है, वह सड़क से करीब बारह फिट की दूरी पर था। यह करीब 28 फीट गहरा बताया गया है। हादसे के समय जेसीबी के सामने आने पर चालक द्वारा संतुलन खोने के बाद गाड़ी पेड़ से टकराकर सड़क किनारे बने हैंडपंप को तोड़ते हुए सीधे कुएं में जा गिरी। घटना के बाद हैंडपंप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
पानी में डूब गई थी कार
हैंडपंप से टकराकर कार सीधे कुएं में जाकर गिरी थी। कुएं में करीब 9 फिट पानी था। कुएं में कार गिरते ही कांच भी टूट गए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला।
क्रेन से बाहर निकाली गाड़ी
कुएं में गाड़ी सीधे जाकर गिरी थी। जिस कारण गाड़ी में फंसे सभी लोगों कोे निकालना मुश्किल था। ऐसे में ग्रामीणों की सूझबूझ भी काम आई। पुलिस के साथ मिलकर पलंग डालकर एक-एक कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद गांव से क्रेन बुलाने के बाद गाड़ी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के मामा थे
आबकारी ठेकेदार अशोक राय झांसी में रहने वाले कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल राय के मामा थे। हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेसी नेता भी मेेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें