फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में ‘मंगल’ बारिश, एक दशक बाद समय से पहले आया मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में ‘मंगल’ बारिश, एक दशक बाद समय से पहले आया मानसून
विज्ञापन

झांसी। एक दशक बाद झांसी में समय से पहले मानसून आ गया है। मंगलवार की रात मानसूनी बारिश और सर्द हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली। मौसम विभाग ने रात भर में 15 मिलीमीटर पानी गिरने का अनुमान जताया है। वहीं, दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे मगर दिनभर बरसात न होने से लोगों को निराशा हाथ लगी। हालांकि, रात नौ बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। तेज ठंडी हवाएं भी चलीं। इस कारण तापमान और उमस दोनों में गिरावट आ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि हर बार 20 से 22 जून के बीच झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसूनी बारिश शुरू होती है। इस बार पांच दिन पहले ही मानसून की दस्तक हो गई है। उन्होंने बताया कि ऐसा एक दशक बाद हुआ है, जब झांसी में मानसून समय से पहले आ गया हो। अब बुधवार और बृहस्पतिवार को भी अच्छी बारिश की संभावना है। इन दो दिनों में 40 से 50 मिलीमीटर बरसात हो सकती है। शुक्रवार को बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इसके बाद फिर अच्छी बरसात शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रात तक 15 मिलीमीटर पानी जनपद में गिरा।
विज्ञापन

...तो तीन दिन पहले हुई थी प्री मानसूनी बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झांसी में 15 जून को प्री मानसून दस्तक देता है। मगर तीन दिन पहले झांसी में हुई बारिश प्री मानसूनी वर्षा थी। उन्होंने कहा कि चूंकि अब लगातार बरसात की संभावना है। इसलिए ये मानसून की दस्तक ही है।
विज्ञापन

अभी रुकें किसान, न करें फसलों की बुवाई
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश के अनुसार बारिश शुरू होते ही किसान फसलों की बुवाई न करें। किसान 25 जून से मूंगफली और अरहर की बुवाई कर सकते हैं। उड़द, मूंग और तिल को बोने का उचित समय जुलाई का प्रथम सप्ताह रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें