फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Tue, 15 Jun 2021 10:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गाड़ी पलटने से उसमें रखा सामान सड़क पर फैल गया और उसमें बैठे नीलू अहिरवार, योगेंद्र सिंह तोमर व अभिषेक यादव नीचे दब गए। 
इसमें नीलू की मौके पर ही मौत हो गई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी में करौंदी माता मंदिर थाना रक्सा के सुजवाहा निवासी नीलू अहिरवार (36) अपने दो साथियों के साथ कोरियर लाने का काम करते थे। मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे वे कोरियर का सामान लेकर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दरम्यान हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास पीछे आ रहे ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडिंग गाड़ी पलट गई। जबकि, टक्कर मारने के बाद चालक तेज रफ्तार से ट्रक लेकर भाग गया। गाड़ी पलटने से उसमें रखा सामान सड़क पर फैल गया और उसमें बैठे नीलू अहिरवार, योगेंद्र सिंह तोमर व अभिषेक यादव नीचे दब गए। 

इसमें नीलू की मौके पर ही मौत हो गई। कानपुर निवासी योगेंद्र सिंह तोमर (40) और दूसरे साथी सुजवाहा निवासी अभिषेक यादव (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रक्सा टोल एंबुलेंस के जरिये तीनों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें