फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कोरोना से महिला की मौत, आठ नए संक्रमित

विज्ञापन
शहर में लगातार कोरोना से पांचवी मौत हुई है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
झांसी में कोरोना से महिला की मौत, आठ नए संक्रमित
विज्ञापन

झांसी। शहर में लगातार पांचवें दिन एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही झांसी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को आठ नए पॉजिटिव के सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 193 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पहले इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब तेजी से वायरस अपनी जड़ें फैलाता जा रहा है। कोरोना वायरस से सबसे खतरनाक हालात लगातार हो रही मौतों ने उत्पन्न कर दिए हैं। झांसी में लगातार पांचवें दिन कोरोना से एक और मौत हुई है। बीते बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिली बाहर ओरछा गेट निवासी महिला ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके अलावा बड़ाबाजार, पन्नालाल मुहल्ला, कोतवाली, पुलिस लाइन, नवाबाद, साईं विहार कॉलोनी, वैैद्यराज और कपूर टेकरी मुहल्ले से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मंगलवार को रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई। अब 99 एक्टिव केस बचे हैं। इसके अलावा चार मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें