फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर निगलकर दी जान, शराब पीकर लौटने की वजह से हुआ था विवाद

Wed, 05 Aug 2026 08:47 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों ने बताया कि सोमवार रात वीरू शराब के नशे में घर आया। इस बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। उसके कुछ देर बाद उसने जहर निगल लिया। 
विज्ञापन
सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर के बिजौली इलाके में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था, यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बिजौली निवासी वीरू (40) पत्नी सोनिया एवं पांच बच्चों के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात वीरू शराब के नशे में घर आया। इस बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। उसके कुछ देर बाद उसने जहर निगल लिया। बेचैनी होने पर उसने यह बात परिजनों को बताई। परिजन उसे तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आपसी विवाद के बाद उसने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें