फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठी मांग, वापस लाई जाए रानी की तलवार

विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर रेलवे वर्कशॉप गेट पर दीपांजलि दी गई। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस के मौके पर बुंदेलखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर धरना देकर श्रद्धांजलि सभा की। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने महारानी की तलवार की वापसी की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी के लिए भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश सेना से बहादुरी पूर्वक लोहा लिया था। 18 जून 1858 को ग्वालियर में वीरगति को प्राप्त हो गई थीं। सरकारों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण देश की आजादी के 72 सालों बाद भी रानी की तलवार ग्वालियर नगर निगम से वापस नहीं आई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए तलवार को वापस लाने की मांग की। इस मौके पर नईम मंसूरी, शरद प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, यशपाल, जगदीश विश्वकर्मा, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार मौजूद रहे। संचालन अरविंद सिंह ने व राजू वंशकार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें