फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः गर्भवती महिलाओं की मदद को आगे आए आईजी, एक को अस्पताल तो दूसरी को उसके घर पहुंचवाया

Sat, 16 May 2020 09:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
आईजी सुभाष सिंह बघेल - फोटो : ani
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बॉर्डर थानों की चेकिंग के दौरान आईजी सुभाष सिंह बघेल को झांसी-कानपुर राजमार्ग पर गर्भवती महिला की मदद कर गाड़ी से मेडिकल कॉलेज भेजा। साथ ही उसकी हर संभव मदद के निर्देश भी एट थाने की पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को आईजी सुभाष सिंह बघेल बॉर्डर थानों की चेकिंग करने जालौन के पास पहुंचे थे। लौटते समय वह एट के पास टोल प्लाजा पर चेकिंग करा रहे थे, तभी एक ट्रक के पास भीड़ नजर आई। पता करने पर जानकारी मिली कि एक गर्भवती को दर्द हो रहा है और उसको उपचार की जरूरत है। 

जानकारी करने पर बताया गया कि जौनपुर निवासी कृष्ण विश्वकर्मा लॉकडाउन के चलते काम बंद हो जाने की वजह से मुंबई से अपनी गर्भवती पत्नी रुकमणी को लेकर ट्रक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में रुकमिणी को दर्द होने के चलते टोल पर रूक गए। यह सुनकर आईजी ने तुरंत महिल को एक कार से मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां अब उसकी हालत में सुधार है। परिजनों ने भी पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


कार से भिजवाया महिला को भोपाल
एक गर्भवती महिला ने आईजी को ट्वीट कर मदद मांगी। उसने ट्वीट कर कहा कि वह गर्भवती है और भोपाल अपने घर जाना चाहती है। जानकारी करने पर पता चला कि महिला ललितपुर जिले के तालबेहट की रहने वाली है। आईजी ने तुरंत जानकारी जुटाकर पुलिस को भोपाल भेजने के निर्देश दिए। आईजी के आदेश पर पास बनने के बाद उसे भोपाल छोड़ा गया। मां के पास उसने आईजी का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें