फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः घर पहुंचने से पहले ही मजदूर ने ट्रेन में तोड़ा दम, कोरोना जांच के लिए भेजा गया सैंपल

Sat, 16 May 2020 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर परिवार के साथ घर जा रहे एक मजदूर की झांसी आने से पहले हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए मजदूर को स्टेशन पर उतारा, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत संदिग्ध मानते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिला सिद्धार्थनगर के मराठिया मोहल्ला निवासी रोहित शर्मा (42) अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद से ही वह अपने परिवार समेत फंस गए थे। इसी बीच श्रमिक एक्सप्रेस का संचालन होने के बाद घर पहुंचने की आस लगी। दो दिन पहले अहमदाबाद स्टेशन से पूरे परिवार के साथ श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुए। 

बताया गया है कि झांसाी स्टेशन आने से पहले उनकी हालत बिगड़ गई। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही परिजनों ने अधिकारियों को बताया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। हालांकि मौके पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। संदिग्ध मौत मानते हुए शव को सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, थाना सीपरी बाजार के भोजला नहर के पास एक अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें