फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दिन तप रहा तो रात भी सता रही, लगातार चौथे दिन झांसी की रात प्रदेश में रही सबसे गर्म

Wed, 27 May 2026 01:59 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बहुत हल्की बारिश, गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार चौथे दिन झांसी की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। नौतपा के दूसरे दिन के तापमान में जरूर आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई लेकिन सूरज की तेज तपिश और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। हाल यह है कि देर रात दो से तीन बजे तक बी गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी ऐसी ही गर्मी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप में लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। हालांकि, दोपहर सवा एक बजे के आसपास कुछ देर के लिए बादल छा गए। इसके बाद फिर आसमान साफ हुआ और चटक धूप निकली। साथ ही लू के थपेड़े लोगों को झेलने पड़े। सूरज ढलने के बावजूद वातावरण में गर्माहट बनी रही।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब बुधवार को भी लू और तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बहुत हल्की बारिश, गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है। शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें