फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गुरसराय-गरौठा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, चार गंभीर घायल मेडिकल काॅलेज किए गए रेफर

Tue, 16 Dec 2025 04:19 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दुर्घटना थाना गुरसराय इलाके के विरारी के पास हुई है। हादसे में 19 वर्षीय राजेश की मौत हो गई है। चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएचसी में घायलों का प्राथमिक उपचार करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गुरसराय इलाके में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की हालत देखते हुए गुरसराय सीएचसी से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि एट थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा निवासी माया (उम्र 55 वर्ष) अपने पुत्र नरेंद्र (उम्र 38 वर्ष) के साथ बाइक से सिजारी जा रही थीं। विरारी के पास उनकी बाइक अन्य बाइक से टकरा गई। माया और नरेंद्र सड़क पर गिर गये। वहीं, दूसरा चालक अपनी बाइक लेकर भाग निकला। इसी दरम्यान पीछे से आ रही बाइक ने सड़क पर गिरे इन लोगों से टकरा गई। जिस पर सवार ग्राम रमपुरा निवासी अरविंद्र (21 वर्ष), राजेश (19 वर्ष) एवं मंजू गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गुरसराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया अन्य घायलों की हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें