फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जमानतदारों के पेश होने के बाद जेल से बाहर आएंगे गोस्वामी, विशेष न्यायाधीश ने की जमानत मंजूर

Tue, 16 Dec 2025 02:15 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

डकैती और रंगदारी मामले में आरोपी अशोक गोस्वामी की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए जितेंद्र यादव ने मंजूर कर ली है। जमानतदारों के पेश होते ही उनका सत्यापन होगा और फिर आरोपी जेल से बाहर आएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डकैती और रंगदारी मामले में आरोपी अशोक गोस्वामी की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए जितेंद्र यादव ने मंजूर कर ली है। जमानतदारों के पेश होते ही उनका सत्यापन होगा और फिर आरोपी जेल से बाहर आएगा।
विज्ञापन


20 नवंबर को मोंठ थाना क्षेत्र के गांव भुजौंद निवासी प्रेम पालीवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह, अनिल यादव व अन्य लोगों पर डकैती और रंगदारी का मामला दर्ज कराया था गया। प्राथमिकी के 22 दिन बाद एक अन्य आरोपी अशोक गोस्वामी का प्राथमिकी में नाम बढ़ाया और उसे गिरफ्तार किया था। तब से वह झांसी जेल में है, लेकिन सोमवार को विशेष न्यायाधीश जितेंद्र यादव की अदालत ने अशोक गोस्वामी की जमानत मंजूर कर दी है।

अधिवक्ता मनीष यादव ने दलील दी कि प्राथमिकी से इतने दिनों बाद अशोक का नाम जोड़ा गया। उसके खिलाफ साक्ष्य व आपराधिक रिकाॅर्ड भी नहीं मिला। इसलिए विशेष न्यायाधीश ने जमानत अर्जी मंजूर करते हुए एक-एक लाख रुपए के दो जमानतदारों को पेश होने का आदेश दिया। बताया गया कि जमानतदारों के पहुंचते ही पहले उनकी संपत्ति और उनके चरित्र का सत्यापन होगा। इसके बाद जेल में बंद अशोक गोस्वामी को बाहर लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें