फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हिस्ट्रीशीटर ने बेकरी संचालक को दुकान से घसीटकर पीटा, पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 03 Jun 2025 01:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हिस्ट्रीशीटर बदमाश के दुस्साहस को देखते हुए आसपास के लोगों में भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं आई। किसी तरह कुछ महिलाओं ने आगे बढ़कर बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा के डेली गांव निवासी बेकरी संचालक प्रतिपाल सिंह कुशवाहा को थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश धीरज अहिरवार ने दुकान के भीतर से घसीटकर सरे बाजार चप्पलों से पीटा। करीब डेढ़ मिनट तक अपने साथियों के साथ मिलकर वह कारोबारी पर थप्पड़ एवं चप्पलों की बारिश करता रहा।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर बदमाश के दुस्साहस को देखते हुए आसपास के लोगों में भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं आई। किसी तरह कुछ महिलाओं ने आगे बढ़कर बीच-बचाव किया। बेकरी संचालक ने रक्सा थाने में तहरीर दी लेकिन, पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली। कारोबारी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बेकरी संचालक प्रतिपाल ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर उसकी बेकरी की दुकान है। पड़ोस में हिस्ट्रीशीटर बदमाश धीरज अहिरवार रहता है। सोमवार को धीरज अपने चार साथियों के साथ उसकी दुकान में आ पहुंचा। उसके साथ विवाद करता हुआ दुकान से बाहर घसीट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सार्वजनिक तौर पर उसकी चप्पलों से पिटाई की। घटना की सूचना पुलिस को देने पर सिर्फ गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, रक्सा थाना प्रभारी राहुल राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें