फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: औसत बारिश के लिए 11 साल से तरस रहा झांसी, तीन दिन में गिर सकता है सौ एमएम से ज्यादा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पिछले 11 साल से झांसी औसत बारिश के लिए तरस रहा है। हालांकि इस बार मौसम विभाग ने बुंदेलखंड में 110 फीसदी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। प्री-मानूसनी बारिश भी ठीकठाक हुई है। ऐसे में कई सालों से औसत बारिश का ‘सूखा’ इस बार खत्म हो सकता है।



झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसूनी सीजन 15 जून से 30 सितंबर तक रहता है। यहां की औसत वर्षा 825 मिलीमीटर है। अंतिम बार वर्ष 2013 में औसत से ज्यादा बारिश झांसी में हुई थी। उसके बाद से झांसी अच्छी बारिश के लिए तरसता रहा। पिछले 11 सालाें में तीन बार तो 500 मिलीमीटर पानी तक जनपद में नहीं गिरा। अधिकतर 600 से 700 मिलीमीटर के बीच में ही वर्षा होती रही। सिर्फ एक बार ही झांसी में औसत वर्षा 700 मिलीमीटर का आंकड़ा छू सकी। हालांकि, इस बार अच्छी बारिश हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि इस बार औसत से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है। 20 से 22 जून तक ही सौ मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोग सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह-शाम हुई बारिश से चार डिग्री लुढ़का पारा

बृहस्पतिवार को सुबह-शाम शहर में कई इलाकों में बारिश हुई। इसके अलावा बादलों की भी आवाजाही बनी रही। इससे अधिकतम तापमान चार डिग्री से ज्यादा लुढ़ककर 33.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।



)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें