मृतक कमलाबाई एवं उसकी पौत्री दुर्गेश
- फोटो : संवाद
भाई का टीका कर मायके से ससुराल लौट रही स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला और उसकी पौत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पौत्री का भाई दूज के दिन जन्मदिन था। स्कूटी एवं स्कूली वैन में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से दुर्घटना हुई है। वहीं, स्कूली वैन में सवार चालक एवं एक बच्चा घायल भी हो गया है। दर्दनाक घटना थाना चिरगांव इलाके की है।
चिरगांव के हिबिस्कस स्कूल की एक वैन शुक्रवार की सुबह करीब 7बजे बच्चों को लेकर बिछोदना से चिरगांव की ओर आ रही थी। ग्राम बेहटा संत के पास एक ट्राली को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही स्कूटी से टकराकर खाई में चली गई। इस घटना में स्कूटी सवार महिला साठ वर्षीय कमलाबाई एवं उसकी पौत्री दुर्गेश 17 की मौत हो गई। जबकि वैन में सवार चालक लखन राजपूत एवं सात वर्षीय हर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चिरगांव सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुये चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि मृतक महिला का मायका चिरगांव में है वह दूज का टीका करने एवं अपनी पौत्री का जन्म दिन मनाने चिरगांव आई थी। शुक्रवार की सुबह अपने गांव सलेतरा मध्य प्रदेश जाते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम अवनीश तिवारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।