फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कृषि भूमि पर कब्जे का प्रयास और 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 11:24 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पीड़ित का आरोप है कि दबंग उसे खेती नहीं करने दे रहे हैं और 50 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर अपहरण कराने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहरगिर्द में कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे दबंग व उसके बेटों के आतंक से परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग भूमि पर कृषि करने के एवज में उससे 50 रुपये की मांग कर रहे है। रुपये न देने पर अपहरण कराने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रक्सा थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले राघवेंद्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी मौजा लहरगिर्द में कृषि भूमि है। उसने इस भूमि को सुखनंदन पुत्र वीर व दिनेश गुप्ता पुत्र राम किशोर को 29 साल के लिए लीज पर दे रखी है। इसका उसके पास अनुबंध पत्र भी है। आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर लहरगिर्द के रहने वाले दबंग महेंद्र यादव पुत्र गोटीराम व उसके बेटे सुभाष यादव व शिवम यादव कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। दबंग पिछले दिनों जेसीबी मशीन लेकर आए और सरकारी पुलिया तोड़ दी व उसका एक करोड़ रुपये का सामान गिट्टी, बजरी, सीमेंट भर कर ले गए।

राघवेन्द्र का आरोप है कि दबंग उसे खेती नहीं करने दे रहे हैं और 50 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर अपहरण कराने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें