फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को शासन की चेतावनी, 15 दिन में ग्रहण करें पदभार

Tue, 14 Oct 2025 10:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

29 नवंबर 2024 को शासन ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को झांसी की जिम्मेदारी दी गई थी। आदेश के 11 माह बीतने के बाद भी उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया। आदेश की अनदेखी पर अब शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 10 अक्तूबर को चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के आदेश को 318 दिन गुजर चुके हैं लेकिन जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने मेडिकल कॉलेज झांसी के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण नहीं किया है। शासन ने अंतिम अवसर देते हुए 15 दिन में पद संभालने की चेतावनी दी है। कहा गया है कि समयावधि बीतने पर अभ्यर्थन निरस्त करने पर विचार होगा।
विज्ञापन


29 नवंबर 2024 को दी गई थी जिम्मेदारी

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में 15 नवंबर 2024 को आग लग गई थी। इसमें मौके पर ही 10 शिशुओं की मौत हो गई। बाद में उपचार के दौरान नौ ने दम तोड़ दिया था। इस पर शासन ने तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर को पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय (डीजीएमई) से संबद्ध कर दिया। 29 नवंबर 2024 को शासन ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को झांसी की जिम्मेदारी दी। आदेश के 11 माह बीतने के बाद भी उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया। आदेश की अनदेखी पर अब शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 10 अक्तूबर को चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र में संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से कहा गया है कि पद संभालने के लिए 15 दिन का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

चार साल बाद नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती

शासन ने चार साल बाद मेडिकल कॉलेज झांसी में नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती की है। फरवरी 2020 में नियमित प्रधानाचार्य डॉ. आरतीलाल चंदानी की तैनाती हुई थी। हालांकि उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। यहां अंतिम बार 10 अप्रैल 2018 में डॉ. जीके अनेजा ने बतौर नियमित प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला था। 18 मई 2018 को शासन ने उन्हें आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बना दिया था। इसके बाद, डॉ. साधना कौशिक को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एक जून 2020 को डॉ. एनएस सेंगर कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें