फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खाद्य विभाग ने सुभाषगंज में मारा छापा, दो कुंतल से अधिक मिलावटी खोया किया नष्ट, नमूने भी लिये

Tue, 30 Sep 2025 04:04 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

खाद्य विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगहों से दो कुंतल से अधिक मिलावटी खोया नष्ट कराया। इसके अलावा टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने भी लिये। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जायेगा।
विज्ञापन
जांच करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य विभाग की टीम सुबह अचानक सुभाषगंज की खोया मंडी पहुंच गई। क्षेत्र से आने वाले खोया की जांच की। जो मानक के अनुसार न पाए जाने पर दो कुंतल दस किलो खोया नष्ट किया गया।

विज्ञापन


खाद्य अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर नवीन मंडी झांसी में रंग वाले आलू की जांच की गई, साथ ही कटे फटे फलों के संबंध में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके बाद टीम सुभाष गंज खोया मंडी पहुंची। जहां पर श्रीकृष्ण खोया भंडार से लगभग 130 किलो खोया एंव आढ़ती भोला भंडार से लगभग 80 किलो अनहाइजीन कंडीशन में रखा खोया नष्ट कराया। 

रक्सा क्षेत्र में वृंदावन दूध पनीर सेन्टर से पनीर, दूध का नमूना लिया गया, एवं अशोक घी भंडार सीपरी बाजार से भैंस का घी, गाय का घी एवं सरसों का तेल के नमूने संग्रहित किए गए, सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैबभेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें