फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: प्लास्टिक फैक्टरी में भड़की आग, सो रहे मजदूरों की बाल-बाल बची जान, सेना से भी बुलाई गईं दमकल गाड़ियां

Sun, 21 Dec 2025 01:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

तड़के करीब तीन बजे फैक्टरी से आग की लपटे बाहर निकलती दिखीं। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तुरंत दमकल को सूचना दी गई। आग का विकराल रूप देख बीएचईएल एवं सेना से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन
आग बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्टरी में रविवार तड़के आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। वहां प्लास्टिक का माल भरा होने से आग की ऊंची-उंची लपटे उठने लगीं। फैक्टरी में मौजूद तीन मजदूरों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की भीषण लपटों को आसपास दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। भयावह आग को देख बीएचईएल एवं सेना की दमकल गाड़ियां भी बुला ली गईं। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से फैक्टरी जलकर नष्ट हो गई। अभी आग लगने की वजह मालूम नहीं चल सकी है।
विज्ञापन


नंदनपुरा निवासी साजिद खान ने बिजौली औद्योगिक इलाके में प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी लगा रखी है। साजिद के मुताबिक करीब डेढ़ साल से माल की बिक्री नहीं हो रही थी। गोदाम में पूरा सामान भरा था। वह रोजाना की तरह शनिवार शाम करीब सात बजे घर चले गए। फैक्टरी में काम करने वाले सुजीत, मनीष एवं टुन्ना (तीनों निवासी प्रेमनगर) थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है तड़के करीब तीन बजे फैक्टरी से आग की लपटे बाहर निकलती दिखीं। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तुरंत दमकल को सूचना दी गई। दमकल की दस से अधिक गाड़ियां बुलाई गईं। बीएचईएल एवं सेना से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दोपहर करीब ग्यारह बजे के बाद आग बुझाई जा सकी। सीएफओ राजकिशोर राय के मुताबिक आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



आग बुझाते दमकल कर्मी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें