फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फर्जी मृत्यु प्रमाण बनवाने पर प्रधान समेत दो पर प्राथमिकी, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

Wed, 10 Jun 2026 08:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में ग्राम पंचायत सौराई के प्रधान समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद जारी हुआ प्रमाणपत्र भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में शाहजहांपुर थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत सौराई के प्रधान समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद जारी हुआ प्रमाणपत्र भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


मोंठ ब्लॉक के ग्राम सौराई निवासी जालम सिंह ने शाहजहांपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम दवोह निवासी जगत सिंह ने अपने पिता लालाराम का मृत्यु प्रमाण पत्र कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवा लिया है। इस प्रक्रिया में ग्राम सौराई के प्रधान मानवेंद्र सिंह की भी भूमिका रही। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। इसके बाद हुई जांच के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया।

तहरीर के आधार पर थाना शाहजहांपुर पुलिस ने जगत सिंह और ग्राम प्रधान मानवेंद्र सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें