फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर छाया मातम: खेती में हुआ नुकसान तो किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Sat, 19 Mar 2022 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मृत किसान के छोटे भाई ने बताया कि खेती में हुए नुकसान की वजह से गौरीशंकर ने मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पूंछ थाना इलाके से होली के दिन एक परिवार के लिए मातम की खबर सामने आई। यहां खेती में हुए नुकसान से परेशान चल रहे एक किसान के आत्महत्या की खबर सामने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन


झांसी के पूंछ थाना इलाके के ग्राम चितगुवां निवासी गौरीशंकर राजपूत (50) पेश से किसान थे। वे 10 बीघा जमीन के काश्तकार थे। रबी सीजन में उन्होंने अपनी 10 बीघा जमीन में से आठ बीघा में मटर और दो बीघा में गेहूं की बुवाई की थी। हाल ही में फसल की कटाई की गई तो आठ बीघा में महज आठ क्विंटल मटर ही निकली।

छोटे भाई लक्ष्मण ने बताया कि कृषि में नुकसान होने की वजह से वे मानसिक रूप से परेशान थे। शुक्रवार की सुबह बगैर किसी को बताए घर से निकल गए थे। कुछ समय बाद उनका शव गांव के पास से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। भाई ने बताया कि खेती में हुए नुकसान की वजह से गौरीशंकर ने मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें