फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पूर्व विधायक दीपनारायण व उनके रिश्तेदारों के आवास पर ईडी का छापा, अलग-अलग जगह जांच में जुटी टीमें

Wed, 08 Jul 2026 11:42 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ईडी के छापे के दौरान पूर्व विधायक घर पर मौजूद नहीं मिले। ईडी टीम पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ करने के साथ ही घर से कई सारे दस्तावेजों की भी जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई के दौरान मून सिटी में घर के बाहर खड़े सुरक्षा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के मून सिटी आवास समेत मोंठ के पैतृक घर पर प्रयागराज से आई ईडी टीम ने बुधवार सुबह छापा मारा। टीम के पहुंचने से इलाके में खलबली मच गई। ईडी के छापे के दौरान पूर्व विधायक घर पर मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : फेसबुक
ईडी टीम ने पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ करने के साथ ही घर से कई सारे दस्तावेजों की भी जांच पड़ताल की। मून सिटी में ही दीपनारायण के साले एवं अन्य रिश्तेदार भी रहते हैं। ईडी ने उनके घर पर भी पहुंंचकर जांच पड़ताल एवं पूछताछ की। ईडी की एक टीम मोंठ स्थित बुढावली गांव भी पहुंची। यहां भी ईडी ने पूछताछ  करने के साथ ही कई सारे दस्तावेज खंगाले। पूर्व विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। इसी मामले में ईडी भी यहां जांच करने आई है। ईडी टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। ईडी की टीम अभी भी छानबीन करने में जुटी है। ईडी ने झांसी के अलावा लखनऊ में भी छापेमारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें