फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: गुरसराय में चेकिंग के दौरान विवाद का मामला, गरौठा विधायक समेत डेढ़ सौ समर्थकों पर एफआईआर

Tue, 09 Apr 2019 01:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
समर्थकों के साथ धरने पर बैठ विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के गुरसराय थाना पुलिस ने थाने के बाहर सड़क पर धरना देकर बैठने के मामले में गरौठा विधयाक जवाहर सिंह राजपूत समेत 150 समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की है। आचार सहिंता का उल्लंघन बताते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सात अप्रैल की शाम गुरसराय पुलिस अन्य अधिकारियों की टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कार सवार विधायक के पुत्र राहुल अपने साथियों के साथ निकले। आरोप है कि पुलिस के रोकने पर विधायक पुत्र ने हंगामा कर गालीगलौच की थी। जिस पर पुलिस मारपीट कर विधायक पुत्र को पकड़कर थाने ले गई थी।

खबर पाते ही विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को निपटा कर धरना खत्म कराया था। सोमवार को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग को भेज दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में विधायक जवाहर सिंह राजपूत समेत 150 समर्थकों पर धारा 186, 353, 332, 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें