फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: डेयरी संचालक की हत्या के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, हिरासत में लिए गए तीन करीबी

Thu, 09 Apr 2020 03:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र से लापता हुए डेयरी संचालक राजेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने गुरुवार को डेरी संचालक के तीन करीबियों को हिरासत में लिया है। पता चला है कि तीनों ने हत्या का जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


शुरूआती जांच में लूट के इरादे से हत्या की बात सामने आई है। पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी है। मालूम हो कि पिछले माह रक्सा क्षेत्र के मवई गांव निवासी राजेश पाल की हत्या कर शव को राजघाट नहर में फेंक दिया गया था। 

खोजबीन के दौरान पुलिस को राजघाट नहर के बगल से सिजवाहा से होकर मवई जाने वाले रास्ते पर करीब दो सौ मीटर दूर खंती में राजेश की चप्पल मिली थी। मौके पर खून के निशान थे, दांत भी टूटे पड़े थे। खून के धब्बे नहर के पास पानी तक दिखाई दे रहे थे। 
विज्ञापन


चार दिन बाद राजेश की लाश मध्यप्रदेश के दतिया जिला स्थित अंगूरी बैराज में मिली थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। लंबी पड़ताल के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर तीन करीबियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें