जिले में कोरोना वायरस के मरीजों में एक ही दिन में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को जहां कोरोना के 163 मरीज मिले थे, वहीं बुधवार को 406 नए मरीज सामने आए हैं। मंगलवार शाम को 3,618 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर में जिले में एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों की ये सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि, बुधवार को 296 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया। इनमें 13 की अस्पतालों से छुट्टी हुई, जबकि 283 की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हुई।
वर्तमान में जिले में 1968 एक्टिव केस हैं। जिला प्रशासन लगातार लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क का उपयोग करने की अपील कर रहा है।