फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी एवं बच्चा गंभीर रूप से घायल

Wed, 19 Jan 2022 04:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कोछा भंवर के मेडिकल तिराहे के पास एक बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक बबलू (32) पुत्र हल्के कुशवाह निवासी सदर बाजार, पत्नी सुमन (30) एवं उसका (8) वर्षीय बालक अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोछा भंवर में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभार रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

कोछा भंवर के मेडिकल तिराहे के पास एक बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक बबलू (32) पुत्र हल्के कुशवाह निवासी सदर बाजार, पत्नी सुमन (30) एवं उसका (8) वर्षीय बालक अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। तीनों को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी सुमन एवं बेटे अंशु की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी को अभी उसके पति की मौत की खबर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें