बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झांसी मंडल कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार को बुंदेलखंड का प्रभारी बनाया गया है। इसके पहले भी वह दो बार यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झांसी मंडल कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार को बुंदेलखंड का प्रभारी बनाया गया है। इसके पहले भी वह दो बार यह जिम्मेदारी निभा चुके।
विज्ञापन
बुंदेलखंड प्रभारी के नाते उनको झांसी, ललितपुर, उरई समेत बुंदेलखंड मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों में पार्टी की जिम्मेदारी संभालनी होगी। लाला राम के बुंदेलखंड प्रभारी बनाए जाने से स्थानीय बसपा नेताओं ने हर्ष जताया। पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल अहिरवार, कैलाश पाल, रिंकू राइन समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माला फूल बनाकर उनका अभिनंदन किया। बुंदेलखंड प्रभारी बनाए जाने पर लालाराम अहिरवार में नेतृत्व के लिए आभार जताते हुए बूथ पर काम करने को प्राथमिकता बताया।