फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 07 Jan 2026 10:01 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

शिवम अपनी बहन निशा को ससुराल से लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। करीब डेढ़ वर्ष पहले निशा की शादी हुई थी।
विज्ञापन
शिवम और निशा, फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई है। युवक अपनी बहन को उसकी ससुराल से लेकर घर जा रहा था। इस दौरान दोनों सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन


एमपी जिला टीकमगढ़ अंतर्गत पलेरा निवासी 30 वर्षीय शिवम पटेल अपनी बहन के ससुराल सेरसा थाना पूछ गया था। बहन को लेकर वह घर आ रहा था। इसी दौरान रेवन के पास ककवारा तिगैला पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि दोनों की मृत्यु मौके पर हो गई थी।

बताया गया कि निशा की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में टोड़ीफतेहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार कटियार ने बताया कि मौके पर कोई भी वाहन नहीं मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें