फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बड़ागांव थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पिछले साल हुआ था प्रमोशन

Wed, 07 Jan 2026 06:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दरोगा बृजेश सिंह सैफई के रहने वाले थे। सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हाेने लगी, इस पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले गए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव थाने में तैनात दरोगा बृजेश कुमार यादव (56) की बुधवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह सांस लेने में परेशानी होने पर उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। चार महीने पहले ही बड़ागांव थाने में उनकी तैनाती हुई थी।
विज्ञापन



पिछले साल हुआ था प्रमोशन
मूल रूप से इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी बृजेश यादव यूपी पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। पिछले साल उनका उपनिरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ था। इन दिनों बड़ागांव थाने में वह तैनात थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के मुताबिक मंगलवार को बृजेश को शौच में परेशानी हो रही थी। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। दवा लेकर वह थाने आ गए थे। रात को खाना खाकर सो गए। बुधवार तड़के करीब 4 बजे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसका पता चलने पर उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई। पत्नी और बेटी इटावा में रहते हैं।


दोनों बेटे भी हैं पुलिस में
बड़ा बेटा रजत पुलिस विभाग में सिपाही है। वह लखनऊ में तैनात है जबकि छोटा बेटा शनि हाल में सिपाही बना है। इन दिनों लखीमपुर में उसकी ट्रेनिंग चल रही है। उनकी मौत की बात सुनते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते झांसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बृजेश बीमार रहते थे। उनकी दवा चल रही थी। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें