प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 3:50 बजे गोलू गैस जलाने पहुंचा लेकिन पाइप और रेगुलेटर ठीक से कसा न होने से गैस रिसने लगी। थोड़ी देर में गैस की गंध अगल-बगल के घरों में पहुंच गई। उसी बीच गोलू दोबारा गैस जलाने पहुंच गया।
मंगलवार शाम नवाबाद थाना के मोहनी बाबा इलाके में बीबीसी स्कूल के पास घर में छोटे सिलिंडर में गैस लीक होने के बाद अचानक आग भड़क उठी। सिलिंडर तक आग पहुंचने पर कुछ देर बाद वह भी जोरदार आवाज के साथ फट गया। हादसे में युवक फरदीन घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर दमकल एवं नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मोहनी बाबा इलाका निवासी राजू अपनी पत्नी कांति एवं बेटे गोलू के साथ किराये के मकान में रहता है। मंगलवार सुबह राजू काम के सिलसिले में बाहर चला गया। घर में पत्नी कांति बेटे के साथ अकेली थी। दोपहर घर में पांच किलो क्षमता का छोटा सिलिंडर रिफिल कराकर लाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 3:50 बजे गोलू गैस जलाने पहुंचा लेकिन पाइप और रेगुलेटर ठीक से कसा न होने से गैस रिसने लगी। थोड़ी देर में गैस की गंध अगल-बगल के घरों में पहुंच गई। उसी बीच गोलू दोबारा गैस जलाने पहुंच गया।