प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिप्स एवं नमकीन के गोदाम समेत पास की दुकान में आग लग गई। आग से उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग भड़कने पर दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नवाबाद के किसान बाजार के पास स्थित एक गोदाम में बुधवार देर-शाम भीषण आग लग गई। उसका काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस समेत दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर पास की एक दुकान भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिप्स एवं नमकीन के गोदाम समेत पास की दुकान में आग लग गई। आग से उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग भड़कने पर दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी। उसकी जांच कराई जा रही है।